A part of Indiaonline network empowering local businesses

400 किलो चांदी से सुसजित होगा महाकाल का गर्भगृह

Posted by : World News Report on | May 25,2015

400 किलो चांदी से सुसजित होगा महाकाल का गर्भगृह

प्रमुख ज्योतिर्लिगों में से एक उज्जैन के महाकालेश्वर (महाकाल) मंदिर को इन दिनों आकर्षक रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में मंदिर के गर्भगृह में रजत (चांदी) जड़ा जा रहा है। साढ़े चार सौ किलो चांदी से गर्भगृह दमक उठेगा।
 
उज्जैन में अगले वर्ष (2016) सिंहस्थ महाकुंभ लगने जा रहा है। इस आयोजन में लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं के यहां आने की संभावना है। इसके मद्देनजर तमाम सुविधाओं में विस्तार के साथ धार्मिक स्थलों में भी सुधार कार्य चल रहे हैं। महाकाल मंदिर में भी पुनरुद्धार का क्रम जारी है।
 
मंदिर समिति के प्रशासक जयंत जोशी ने गर्भगृह के रजत जड़ित बनाए जाने की जानकारी देते हुए संवाददाताओं को बताया कि गर्भगृह की दीवारों पर लगभग साढ़े चार सौ किलोग्राम चांदी लगेगी, अब तक विभिन्न दानदाताओं की ओर से 130 किलो चांदी मिल चुकी है।
 
गर्भगृह को चांदी जड़ित बनाने का क्रम पूरे विधि-विधान से शुरू हुआ। निर्मल गुरु ने मंत्रोच्चारण कर धातु शुद्धिकरण पूजन कराया और मुख्य कारीगर महेश शर्मा को चांदी सौंपी।


 ऑरःhttps://taazakhabarnews.in/400-किलो-चांदी-से-सुसजित-होगा/

Comments